Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नवयुवक संघ रघुनाथपुर ने तीन दिवसीय भक्ति जागरण का किया आयोजन

- Sponsored -

अंकित सिंह/भरगामा,अररिया/ प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर में तीन दिवसीय भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। यह भक्ति जागरण सानू सुर संगम के बैनर तले प्रस्तुत किया गया। जिसमें कटिहार के लखदातर बैंड अपने मनमोहक धूनों से लोगों के दिलों को जीत लिया। इस जागरण में कटिहार के विष्णु, भागलपुर की रिया सोनी, दुर्गा बोस, आरोही झा, सुपोल की नंदनी झा, पूर्णिया की अनीशा प्रीति, धनवाद की रानी मंजीत कौर ने अपने भक्ति भजन के गायकी से लोगों के दिलों को जीत लिया। वहीं आराधना डांस ग्रुप कोलकाता के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रदर्शन कर दर्शकों का मन भक्तिमय कर दिया। वहीं मंच संचालन कर रहे महथावा के सानू दास ने अपने शायराना अंदाजों में पंडाल में बैठे लोगों को एक से बढ़कर एक शायरी सुना कर हर एक दर्शकों के दिलों में अपना जगह बना लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...