Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कटिहार: कोढ़ा विधानसभा में महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

- Sponsored -

कटिहार
कटिहार जिले के विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। कोरोना के बाद हुई चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया पुरुष की भागीदारी देखी गयी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के पोठिया कन्या मध्य विद्यालय में बीएसएफ जवान के द्वारा लाठीचार्ज की गयी। जिसमें पोठिया निवासी एक महिला रीना देवी (35)वर्ष, कमलेश्वरी पंडित (65)वर्ष एवं अन्य बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसमें महिला पुरुष दोनों जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में उपचार के लिए लाया गया।
वहीं कोढ़ा विधानसभा के मोरसंडा पंचायत के कमला घाट पर मतदाता मतदान करने के लिए जान जोखिम में डालकर वोट गिराने के लिए नाव से आ रहे थे। कई मतदाताओं ने पुल नहीं बनने को लेकर आक्रोश जताया। मोरसंडा पंचायत के बूथ नंबर 29A पर राम बहादुर सिंह (95)वर्ष को खटिया पर लाद कर वोट देने के लिए लाया गया। वृद्ध वोटर राम बहादुर सिंह वोट को लेकर काफी उत्साह देखा गया। एक बूढ़ी महिला (80)वर्ष लाठी के सहारे वोट गिराने आयी। वोटिंग के दौरान पोठिया बाजार बंद रहे जहां युवाओं ने काफी उत्साह देखा गया।
फलका बाजार सामुदायिक भवन पश्चिम मध्य भाग बूथ नंबर 59A लगभग 2:00 बजे से एक घंटा तक मशीन खराब बतायी जा रही थी। खबर लिखे जाने तक मशीन खराब थी।
मॉडल बूथ पर मतदाताओं ने बताया कि यहां पर कोई भी तरह का सुविधा नहीं है। इस बार वोट के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का पालन नहीं किया गया। कई जगह पर बीएसएफ के जवान ने संवाद संकलन करने गए बूथ नंबर 25 एवं 26 पर मीडिया कर्मी को मना किए। बिना मास्क मतदाताओं ने वोटिंग की। चारों तरफ बीएसएफ जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। सफल मतदान कराने को लेकर फलका थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल एवं ब्लॉक के स्थानीय पदाधिकारी अपने कार्य को लेकर तत्पर दिखे।
- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...