Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

महिलाओं ने बिचौलियो के खिलाफ थाना में किया हंगामा

- Sponsored -

कुमार साजन/चौसा, मधेपुरा/ प्रखंड क्षेत्र के घोषई गोठ बस्ती की दर्जनो महिलाओ ने रविवार को चौसा थाना में जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रही महिलाए लोन दिलाने के एवज में ठगी करने वाले निजी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर व एक एजेंट को शनिवार देर शाम को बंधक बनाकर रखा था। इसी दौरान चौसा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर उक्त बंधक लोगों को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाने में लाकर लांकफ में बंद कर दिया था। इसी बीच महिलाओं को पता चला कि बंधक बनाएं आरोपी को पुलिस रुपया लेकर ने छोड़ दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उक्त गांव व आस पास की सैकड़ों महिलाएं थाना गेट के सामने सड़क मार्ग करीब एक घंटे जामकर बिचौलियो से रूपये वापसी कराने और उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग कर रहे थे। पीड़ित महिला नूतन देवी, रीना देवी, पूनम देवी, सुलेखा देवी, कंचन देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी, सविता देवी, नीलम देवी, रवीना खातुन, रंभा देवी, रिंकी देवी, प्रियंका देवी, मीना देवी, रेणू देवी ने कहा कि पैना पंचायत के छोटकी बढ़ौना के परमानंद राम और आलमनगर थाना क्षेत्र के कुंजरी के श्रीलाल साह ने उन लोगो को शांति केयर ग्रामीण विकास निधि प्राईवेट लिमिटेड ब्रांच से 15-15 सदस्य टीम की महिलाओ को 50-50 हजार रुपए का लोन दिलाने के एवज में 2-2 हजार रुपए प्रत्येक महिलाओ से एडवांस के तौर पर जमा लिया गया।

पीड़ित महिलाओ ने कहा कि लोन दिलाने के एवज मनोज उन लोगो से वसूल की गई राशी की कई दिन बीत जाने के बावजूद भी उन लोगो के 15 सदस्यीय टीम में लोन नही दिये जाने पर वे लोग एडवांस में दी गई  की राशी वापस करने की मांग की। वे लोग टालमटोल करने लगे। महिला ने कहा कि 20 सितंबर की अहले सुबह उन लोगो को लोन दिलाने वाले बढ़ौना के परमानंद राम और आलमनगर के श्रीलाल साह गांव पहुचे तो महिलाओ ने उक्त दोनो बिचौलियो को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी चौसा थाने को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनो बिचौलियो को पकड़ कर थाने ले गए। इसी दौरान थाना पहुची ठगी के शिकार हुई महिलाओ ने रूपये वापसी करने और बिचौलिये के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...