Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नवटोल धार में डूबने से हुई महिला की मौत

- Sponsored -

उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज थाना अन्तर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नयानगर वार्ड 08 निवासी घापो शर्मा उर्फ जितेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी डोमनी देवी (45) की मौत रविवार की शाम नवटोल धार में डूबने से हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि रविवार की संध्या पांच बजे शौच के लिए अपने घर से पूरब खेत की ओर निकली। करीब एक घंटे बाद न लौटने के बाद उनकी खोजबीन की जाने लगी। तरह-तरह की आशंकाओं से घिरे ग्रामीण व परिजन द्वारा देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। अगले सुबह ग्रामीणों द्वारा खेत-खलिहान घुमने के दौरान नवटोल धार में पानी से उपर मृतक का हाथ दिखाई दिया।

आसपास के लोगों के सहयोग से लाश को पानी से बाहर निकाला गया। लाश की पहचान डोमनी देवी के रूप में की गई। वार्ड सदस्य पंकज शर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचित कर घटना की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका वर्तमान पंचायत समिति सदस्य की सगी गोतनी व पंसस प्रतिनिधि विवेकानन्द शर्मा की भाभी है। वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर बुधामा ओपी प्रभारी प्रह्लाद कुमार सिंह अपने सब दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया। सभी आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस बाबत अंचलाधिकारी विजय कुमार राय ने कहा घटना संदेहास्पद प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हीं आगे की कार्यवाही की जा सकती है। संतोषप्रद कागजी प्रक्रिया पुरी करने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मृतक के परिजनों को दी गई सहायता राशि : मौके पर मुखिया अब्दुल अहद, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि वकिल शर्मा, वार्ड सदस्य पंकज शर्मा, राजू शर्मा व अन्य ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। वहीं मुखिया अब्दुल अहद द्वारा कबीर अन्त्योष्ठि योजना के तहत मृतक के दाह संस्कार के लिए तीन हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...