Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार में चल रही है परिवर्तन की हवा : प्रो चंद्रशेखर

- Sponsored -

मधेपुरा/ बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध से त्रस्त जनता बिहार में परिवर्तन चाहती है, पलटू सरकार से मुक्ति चाहती है एवं सामाजिक न्याय की सरकार चाहती है। उक्त बातें अपने आवास पर 73 मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए यहां के राजद एवं महागठबंधन के घोषित उम्मीदवार प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कही।

उन्होंने कहा 2015 के विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का अपमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी, उन्होंने दलितों, पिछड़ों, गरीबों एवं अल्पसंख्यकों के विश्वास को कुचलने का काम किया। प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार की जनता उस अपमान का बदला लेने एवं युवाओं के चहेते, हम सबों के शान और आन नेता तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कोरोना जैसे महामारी में गरीबों और पीड़ितों को कीड़े मकोड़े की मौत मरने एवं घोर संकट का सामना करने को मजबूर करने वाली डबल इंजन की सरकार और उसके मुखिया को जनता माफ नहीं कर सकती।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि सृजन घोटाला एवं मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की दाग अभी जिनके दामन पर स्पष्ट दिखता है उन्हें पुनः सत्तासीन होने का कोई अधिकार नहीं।उन्होंने कहा देश और प्रदेश में सरकार द्वारा सुनियोजित रूप से धर्म के आधार पर नफरत पैदा किया जा रहा है‌, समाज को विषाक्त बनाया जा रहा है। आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई, 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी वर्तमान समय में है। किसान परेशान हैं, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर शोषण व दमन बदस्तूर जारी है।

राजद जिला अध्यक्ष  जयकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजद, भाकपा, माकपा एवं माले के कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशी प्रोफेसर चंद्रशेखर को विजय बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि एनडीए में टूट और नेताओं में फूट। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू का चेहरा दागदार हो चुका है। यहां अपराध और भ्रष्टाचार उद्योग बन चुका है। इस नापाक गठजोड़ की सरकार को जाना आता है। तेजस्वी यादव आएगा  नया बिहार बनाएगा।

राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं।जनता के अपार समर्थन और सहयोग से चुनावी जंग जीतेंगे। महागठबंधन की सरकार और तेजस्वी भाई को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...