Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दुष्कर्म में असफल जाहिलों ने युवती को मार डाला

- Sponsored -

मुकेश कुमार/ बिहारीगंज,मधेपुरा. बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के रहटा में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना शुक्रवार की रात को वार्ड 7 में हीं मक्का के खेत में घटित हुआ।जो घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर  है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंचायत के मुखिया पति संजय कुमार दास ने बताया कि मृतक के माता-पिता अपनी दिनचर्या के मुताबिक अपने खेत में काम करने गए थे। हर दिन की भांति वह भी संध्या 5:00 बजे अपने माता पिता के सहयोग वास्ते खेत की ओर गयी थी। इसी दौरान उसके साथ उक्त घटना घटी।जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो घर के सदस्यों ने बताया कि वह भी खेती की तरफ  गयी है। कुछ देर इंतजार के बाद उसे खोजने उसके परिजन गए लेकिन वह नहीं मिली।बाद में ग्रामीणों द्वारा ढाई घंटे तक खोजने के बाद उसे मक्का के खेत से खोजा गया। उसकी लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला और आसपास के  मक्के का पौधा टूटा हुआ पाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार टूटे हुए पौधे से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमकर हाथापाई हुआ होगा।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके साथ जब कुकृत्य का प्रयास किया गया होगा तो वह विरोध के साथ फाइट की होगी। इसी के परिणाम स्वरूप उसकी गला काट कर हत्या कर दिया गया होगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेहता टोला रहटा में पढ़ती थी। चार बहन व एक सबसे छोटे भाई में से वह दूसरे नंबर पर थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...