Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

बाइक की भिड़ंत में तीन युवक जख्मी

- Sponsored -

रणजीत कुमार /मुरलीगंज,मधेपुरा/ मुरलीगंज थानाक्षेत्र के जयरामपुर टपराटोला के समीप दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार थानाक्षेत्र अंतर्गत पकिलपार वार्ड 1 निवासी दीपक कुमार अपने दोस्त स्थानीय वार्ड 2 निवासी गौरव कुमार के साथ एक बाइक पर सवार होकर मुरलीगंज मार्केटिंग के लिए निकले थे। जयरामपुर टापराटोला के समीप मुरलीगंज की ओर से तेज़ रफ्तार से आ रही एक बाइक से आमने सामने भिड़ंत ही गया। जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। दूसरी ओर से आ रही बाइक भी पकिलपार के ही वार्ड 2 निवासी रंजन कुमार के पुत्र उपासना कुमार चला रहे थे। जो मुरलीगंज से वापस घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा आनन फानन में मुरलीगंज स्वाथ्य केंद्र लाया गया जहां उपस्थित चिकित्सकों ने दीपक कुमार एवं उपासना कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर्ड कर दिया। वहीं गौरव कुमार की स्थिति सामान्य है। दुघटनास्थल ग्रस्त बाइक को मुरलीगंज थाना ले गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...