Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

लॉक डाउन से फसे बिहारी मजदूरों के लिए एनजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कॉल करके अपने मुसीबत की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी तथा सहायता की लगाई गुहार,बनी बात

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@पटना

विज्ञापन

विज्ञापन

जहां एक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष बस से लोगों को बिहार भेजने को एक गलत कदम बताया है वही देश की राजधानी दिल्ली में फसे लाखो मजदुर घर आने को बेचैन है। सारे कामकाज बंद होने के बाद खाने -पीने की समस्या से जूझ रहे है |दिल्ली में फसे मजदुर सोशल साइट के जरिये बिहार के लोगो को मदद के लिए पुकार रहे है |इसी क्रम में कुछ पढ़े लिखे मजदूरों ने नेशनल जॉनलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार न्यूज़ लाइव के प्रधान संपादक राकेश कुमार गुप्ता के नंबर पर कॉल करके अपने मुसीबत की जानकारी दी तथा सहायता की गुहार लगाई। इसके बाद श्री कुमार ने लॉक डाउन से फसे बिहारी मजदूरों के लिए पहल करते हुए उनके क्षेत्र जनप्रतिनिधियो से बात की और उनके दर्द को बताया। दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी जिले के मो. रफ़ी जो दिल्ली में दरजी का काम करता है उन्होने फ़ोन कर अपनी समस्या बताई ,उनकी समस्या को उनके क्षेत्रीय सांसद सुनील कुमार पिंटू एवं स्थानीय विधायक सुनील कुमार को फ़ोन और व्हाट्स्अप के द्वारा अवगत कराया गया|सांसद सुनील कुमार पिंटू एवं स्थानीय विधायक सुनील कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए पीड़ित मो. रफ़ी से बात की और धैर्य रखने की और यथसंभव मदद का आश्वाशन दिया |

वही सीतामढ़ी के स्थानीय विधायक सुनील कुमार ने बिहार न्यूज़ लाइव के प्रधान संपादक राकेश कुमार से बातचीत करते हुए बताया की सुबह से देश में लॉक डाउन से फसे बिहारी मजदूरों का फ़ोन आ रहा है। उन्होंने बताया इस आपदा के समय मैं अपने विधानसभा क्षेत्र पर लगातार नजर रखा हुआ हूं। किसी भी परिस्थिति मैं इस विपदा की घड़ी में जनता के साथ हूं|जनप्रतिनिधि होने के साथ एक मानव होने का धर्म निभा रहा हु यथसंभव मदद करने की कोशिस करुगा|साथ ही दिल्ली से बिहार के गया जिले के मो. सोयब जो दिल्ली में दरजी का काम करता है उनके साथ करीब २०-२५ मजदुर साथ में फसे हुए है |बिहार न्यूज़ लाइव से बात करते हुए कहा की मकान मालिक भी घर खाली करने को बोल रहा है और अनाज भी खत्म हो गया है किसी प्रकार घर जाना है |उनकी समस्या को उनके क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार को फ़ोन और व्ट्सप के द्वारा अवगत कराया गया |

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...