Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

हत्यारोपी दस दिन बाद भी पकड़ से बाहर, खाक छान रही है पुलिस

- Sponsored -

भरगामा ,अररिया /अंकित सिंह/ भरगामा थाना क्षेत्र के नया भरगामा पंचायत स्थित वार्ड नं 10 में विगत दस जनवरी रविवार को पटवन विवाद में छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर देने जैसी मामला प्रकाश में आया था। बताया जाता है कि इससे पूर्व छोटे भाई ने बड़े भाई को कुदाल से बेरहमी से प्रहार कर जख्मी कर दिया था। मृतक राजकुमार साह उम्र (46) वर्ष नया भरगामा निवासी स्व. छूतहरु साह का बड़ा बेटा है। भरगामा थाना अध्यक्ष से मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद से आरोपी जय कुमार साह फरार है। लेकिन घटना के लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी भरगामा पुलिस आरोपी जय कुमार साह को पकड़ने में नाकाम दिख रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि पुलिसिया फर्ज निभाने के लिए घटना की सूचना पर भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया था। मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर जख्म के निशान मिले थे। वहीं दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने जैसी निशान पाई गई थी। पुलिस ने घटना स्थल से जिंदा कारतूस भी बरामद किया था। घटना के संबंध में ग्रामीण संग परिजनों ने बताया कि राज कुमार साह के बोरिंग में मशीन लगाकर जय कुमार साह मक्का में पटवन कर रहा था। राजकुमार साह ने अपने बोरिंग से पटवन करने को लेकर आपत्ति जताई। इस पर जयकुमार साह के साथ कहा सुनी हो गई। विभत्स तरीके से जयकुमार साह ने अपने बड़े भाई पर कुदाल से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। ततपश्चात उसे गोली मार देने जैसी खबर जंगल में लगे आग की तरह फैल गई।

जानकारी अनुसार जयकुमार का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी । इधर भरगामा के थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने मृतक राजकुमार साह के घटना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार खुलासा करते हुए बताया कि राजकुमार को कुदाल से ही प्रहार कर मारा गया था। बल्कि गोली नहीं लगी थी। आगे उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगी दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...