Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल को सील कर मशीन को किया जप्त

- Sponsored -

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/ गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित दो आरा मील को सील कर मशीन को जब्त कर लिया । बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय में कई वर्षों से अवैध रूप से आरा मील संचालित किए जाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

वन क्षेत्र अधिकारी प्रमोद रंजन सहाय ने बताया कि हाई कोर्ट के द्वारा 2002 से ही आरा मिल के लाइसेंस पर रोक लगा दिया गया है ।माननीय न्यायायल से रोक लग जाने के बाबजूद भी अवैध रूप से आरा मशीन को चलाए जाने की सूचना पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। बताया गया कि मशीन के कुछ पा‌र्ट्स खोल कर आरा मील को सील कर दिया गया है।  क्षेत्र अधिकारी प्रमोद रंजन सहाय ने बताया की अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ बन विभाग सख्त है। क्षेत्र में अवैध आरा मिलों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। समय-समय पर विभाग द्वारा टीम बनाकर छापेमारी कर मशीनों को जप्त कर आरा मील को सील किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

छापेमारी में अरविंद कुमार झा, योगेश कुमार ,पुष्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, निधि रानी ,निहारिका कुमारी एवं सदर थाना से एएसआई सरवन कुमार सिंह सहित गम्हरिया थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ छापेमारी स्थल पर मौजूद रहे। छापेमारी की सूचना के बाद गम्हरिया में अवैध रूप से चलाए जा रहे आरा मशीन के संचालकों में हड़कंप मच गया है।

उन्होंने ने बताया कि दो सील किए गए आरा मशीन अलग-अलग जगहों पर संचालित किया जा रहा था। पहला आरा मशीन गम्हरिया बस स्टैंड से बभनी जाने वाली सड़क के किनारे शशीकांत सिंह के द्वारा चलाया जा रहा था जिसे सील कर मशीन को जप्त कर लिया गया है।जबकि दूसरा हाट बाजार परिसर स्थित भगवती मंदिर के समीप आरा मशीन संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था जिसे सील कर मशीन को जप्त किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...