Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

सुपौल:पिपरा में कृषि चौपाल कार्यक्रम आयोजित

- Sponsored -

मिथिलेश कुमार

कोसी टाइम्स@पिपरा,सुपौल
:-पिपरा प्रखंड के रामनगर पंचायत स्थित कोसली पट्टी गांव  वार्ड नंबर 4 में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर सुपौल के द्वारा कृषि विज्ञान किसानों के द्वार किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघन कुमार उर्फ़ बुचन यादव पंचायत समिति सदस्य ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर के डॉक्टर प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि कृषि यंत्रों का उचित इस्तेमाल जैविक खेती कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका एवं उपयोग पर सविस्तार चर्चा किया गया। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने धान की खेती में पौधा संरक्षण तकनीक शस्या किया। उन्होंने कहा कि धान गेहूं अन्य फसल की अच्छी पैदावार के बारे में किसानों को जानकारी दिए। नाइट्रोजन की कमी से पौधा पीला होता है। 15 अगस्त के बाद 2 दिनों का किसानों का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। मिट्टी जांच की महत्व तथा अन्य सामायिक बातों पर चर्चा करते हुए किसानों को बताया गया अरहर की खेती मूंगफली की खेती सब्जी की खेती पर चर्चा किया गया।

इस मौके पर मूंगफली का भी वितरण किसानों के बीच किया गया। मत्स्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर डॉक्टर ज्ञान चंद्र ने मछली उत्पादन के लिए विभिन्न आयामों पर आकर्षक टिप्स दिए। विदेशी मांगुर मदेसी मांगुर के पालन पर भी सविस्तार चर्चा किया गया। मौके पर कृषि समन्वयक  पिपरा नागेंद्र कुमार पूर्व मुखिया अजय विक्रम सिंह, किसान सलाहकार ललन कुमार मंडल, वार्ड सदस्य दीपनारायण शाह, राजेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, मनोज कुमार, राणा शर्मा, सूरज साह सिया राम साह, चंद्र पांडेय, संजय ठाकुर, रामदेव यादव, प्रभु साह सरयुग यादव, सत्य नारायण मंडल, गुलाब राय, जवाहर लाल यादव, त्रिवेणी यादव, विनोद अमीन, मनोज यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...