Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

नदी पर पुल नही बनने के कारण चचरी के सहारे आवागमन करते है नरहैया वासी

- Sponsored -

संजय कुमार भगत

विज्ञापन

विज्ञापन

कोसी टाइम्स@छातापुर,सुपौल
सदर पंचायत के नरहेया गांव के मध्य भाग में पड़ने वाली सुरसर नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी गांव वासियो की इस जटिल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार नरहेया गांव वार्ड न०1 स्थित दलित तथा मुस्लिम टोला के सैकड़ो लोगो को नित्य चचाल पुल पार करने में व्यापक कठिनाई होती है।

ग्रामीणों को उनके टोले से प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचने का मुख्यमार्ग यही है, जिसमे की सुरसर नदी पड़ती है। लेकिन उक्त नदी पर पुल बनाने के तरफ किसी जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी ने रूचि नहीं दिखायी है। जिस कारण गांव वासियो सहित स्कूली बच्चो को भी चचाल पुल पार कर ही स्कुल आना जाना पड़ता है। ग्रामीण मो0 तबरेज, ओरंगजेब, मो० फिरोज, मकसूद मस्सन, आयशा खातून, बीबी गुलशन, रुबेदा खातून आदि ने बताया कि नरहेया गांव के इस नदी पर पुल निर्माण होना अतिआवश्यक है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...