Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सुपौल : हाइवोल्टेज ड्रामा के बाद व्यापार संघ त्रिवेणीगंज का हुआ मतदान,आधे से अधिक मतों पर भारी रहे सज्जन संत

व्यापार संघ का अध्यक्ष बनें सज्जन संत, व्यपारियों ने फूल माला से किया स्वागत

- Sponsored -

सतीश कुमार आलोक@त्रिवेणीगंज, सुपौल 

विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यालय के धर्मशाला में बुधवार को आयोजित व्यापार संघ का चुनाव में आखिरकार मतदान के उपरांत सज्जन संत अध्यक्ष के कुर्सी पर काबिज हो गए। चुनाव प्रभारी प्रदीप कुमार उर्फ मुन्ना सिंह के देखरेख में आयोजित व्यापार संघ के चुनाव में तीन व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मतदान हुआ, जिसमें सज्जन संत ने संजय सिंह को 83 मत से हराकर अध्यक्ष चुने गए। व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार ढंग से स्वागत किया।
दरअसल व्यापार संघ चुनाव में कुल 117 व्यपारियों ने अपनी मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें संज्जन संत को 95 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे संजय सिंह को 12 वोट मिले, जबकि तीसरे उम्मीदवार भोला चौधरी को महज 10 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
चुनाव प्रभारी प्रदीप कुमार मुन्ना सिंह ने सज्जन संत को व्यापार संघ का अध्यक्ष घोषित किया। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ नए अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर भव्य ढंग से स्वागत किया।
अध्यक्ष चुने जाने पर सज्जन कुमार संत ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही हमारा उद्देश्य है। किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत व परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा।चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों ने बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ है। मौके पर मनीष चौखानी, फेकू यादव, मुरारी चौखानी, निर्मल भगत, आनंद शर्मा, गजेंद्र यादव, बिपिन यादव, बोधि यादव, नवीन सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहें।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...