Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सुपौल:छातापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे

- Sponsored -

संजय कुमार भगत@छातापुर,सुपौल
एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि को छातापुर में भाजपाइयों ने बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने छातापुर के हाई स्कूल प्रांगण में पं. दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री कर्ण ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। उनके सिद्धान्तों व सपनों को साकार करना ही उन्हें अच्छी श्रद्धांजलि है। भाजपा जिला मंत्री केशव कुमार गुड्डू ने कहा कि पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अपने जीवन को भारत राष्ट तथा जनसेवा के लिए आहूत कर दिए। मौके पर भाजपा नेता केशव कुमार साह गुड्डू, भोगेन्द्र कुमार राजा, पवन कुमार हजारी, चंद्र देव पासवान, गायत्री देवी, अरविंद राय, इंदु शेखर, ललितेश्वर पांडेय, सुरेन्द्र महतो आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...