Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

माँ सरस्वती की प्रतिमा की गयी स्थापित

- Sponsored -

रणजीत कुमार सुमन/मुरलीगंज,मधेपुरा/ सोमवार को मुरलीगंज शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जजमानों के द्वारा सुबह प्राणप्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कराया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तमाम रस्में निभाई गई हवन पूजा पाठ करने के बाद विधिवत मूर्ति स्थापित की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मूर्ति पूजन पंडित बमशंकर झा के नेतृत्व में दीपक झा एवं मणिकांत झा के द्वारा कराया गया। मौके पर मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सह जदयू प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरोदिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ब्रह्मानंद जयसवाल, मुख्य जजमान पार्षद बाबा दिनेश मिश्रा, सुषमा मिश्रा, सूरज जायसवाल, ऋतु जायसवाल, सूरज पंसारी, नेहा पंसारी, विकास आनंद, रूबी आनंद, मनीष विनायक, हनुमान साह, बजरंग चौधरी, सुनील अग्रवाल, बबलू शर्मा, अजय साह, अमित बिहारी, राजीव जायसवाल समेत अन्य मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...