Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

जमीन विवाद को लेकर चौसा में पुत्र ने किया पिता पर जानलेवा हमला, चलाई गोली

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा

विज्ञापन

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चिरौरी पंचायत के पहाड़पुर टोला में शनिवार की देर शाम पुत्र ने अपने ही पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणो की मदद से घायल व्यक्ति को चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन डाक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया गया कि चिरौरी पंचायत के पहाड़पुर टोला के वार्ड संख्या 12 निवासी वारसी शर्मा अपने चार बेटो में से तीन बेटो का शादी-ब्याह कर उसे अपने हिस्से के सम्पति बंटवारे कर अलग कर दिया है। बनारसी शर्मा 21 मार्च की देर शाम लगभग साढ़े 8 बजे सबसे छोटे पुत्र व पत्नी के साथ घर पर ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान बनारसी के दुसरे स्थान पर रहे उसके बेटे विवेक शर्मा सहित चार बाईक पर सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग वहां आ धमके और बिना कारण बताये ही हवा में गोलीबारी करना शुरू कर दिया। गोलीबारी की घटना जब बनारसी शर्मा ने विरोध करने लगे तो हमलावारो ने उसी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली उसके दाहिने बाह के पास लगी है। घटना के बाद सभी व्यक्ति फरार हो गए। लोगो के मदद से घायल को चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन डाक्टर राजेश यादव गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने कहा कि मामले की पड़ताल किया जा रहा है कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...