Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चौसा की श्वेता कुमारी ने नीट परीक्षा में की सफलता हासिल,बधाईयों का दौर शुरू

श्वेता ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ा जाए तो हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा

विज्ञापन

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) 2020 के परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें चौसा की श्वेता राज ने आल इंडिया 19904 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने कुल 720 अंकों में से 600 अंक हासिल किए हैं। नीट परीक्षा में सफल होने पर श्वेता के घर में काफी खुशी देखी जा रही है।हर ओर से उन्हें बधाई मिल रही है।
श्वेता ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ा जाए तो हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास जरूरी है। पढ़ाई पूरी प्लानिंग के साथ करती थी। सुबह उठने के साथ ही दिनभर क्या-क्या पढऩा है, यह तय कर लेती थी। तीनों विषयों को बराबर टाइम देता थी। अपनी सफलता के लिए नियमित पढ़ाई को सबसे अच्छा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई टॉपिक समझ नहीं आता तो उसके लिए बार-बार कोशिश करती रहती हूं। रोजाना करीब छह घंटे सेल्फ स्टडी करता था। इसमें डेढ़ से दो घंटे के स्लॉट में पढ़ाई करती थी। बायोलॉजी पढऩा अच्छा लगता था, इसके अलावा परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, इसी कारण मैंने यह क्षेत्र चुना। फिलहाल तो एमबीबीएस करने की तैयारी है।

श्वेता के बताती हैं कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता एवं गुरू जन है जिनके सही मार्गदर्शन में मैं आज नीट को सफल कर पाई। मालूम हो कि श्वेता के माता कल्याणी कुमारी और पिता दिनेश साह दोनों पेशे से शिक्षक हैं।
श्वेता की सफलता पर बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उत्तम कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश प्रसाद साह, प्रोफेसर शंकर प्रसाद मंडल, शिक्षक विजय पासवान,गौतम कुमार गुप्त,श्रवण कुमार सुमन, सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता विदुर जी, अध्यक्ष याहिया सिद्दिकी ,सचिव संजय कुमार सुमन, वरीय सदस्य जवाहर चौधरी, आरीफ आलम, शेफाली कुमारी,नरेश प्रसाद साह,संजय कुमार, डॉ अंजू, अखिलेश कुमार, संजीवानंद ने बधाई दी है तथा बेहतर भविष्य की कामना की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...