Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

समस्तीपुर : मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शरण स्थलों का लिया जायजा

- Sponsored -

प्रियांशु कुमार/समस्तीपुर/ मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर के द्वारा सरायरंजन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा महिषी बांध वार्ड नंबर 09, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का भ्रमण किया गया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर मंत्री ने वास्तु-स्थिति का जायजा लिया। शरण स्थल पर मेडिकल कैंप एवं कॉविड कैंप का उन्होंने सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विद्यापति नगर प्रखंड के शेरपुर ढेपुरा स्थित हाई स्कूल में आवासित बाढ़ आपदा से प्रभावितों से बातचीत के क्रम में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शरण स्थल के लोगों द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा संचालित कम्युनिटी कीचेन के द्वारा ससमय भोजन उपलब्ध कराया जाता है और शरण स्थल में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए शरण स्थल के साथ कम्युनिटी किचन, पेय जल, शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा गया जिसकी मंत्री ने काफी सराहना की।

भ्रमण कार्यक्रम में जिलाधिकारी , अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन, अंचल अधिकारी विद्यापति नगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापति नगर एवं जदयू के प्रखंड व क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...