Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

समस्तीपुर : पटाखा खरीदने जा रहे युवक को गोलियों से भूना, पुलिस को घटना स्थल से मिले 12 खोखे

- Sponsored -

प्रियांशु कुमार/ समस्तीपुर, बिहार/ समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर के पास उस वक्त गोली मार दी जब एक युवक पटाखा खरीदने जा रहे थे। उक्त स्थान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। जिले में एक तरफ जहां लोग छठ पूजा में मशगूल थे, इसके अलावा घाटों पर डीजे और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इसी बीच बदमाशों ने विशनपुर के पास युवक को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान विकास कुमार उर्फ डुगडुगी के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस सम्बंध में बताया जा रहा कि विकास कुमार अपने घर से निकलकर विशनपुर चौक पर पटाखा लेने जा रहा था, इसी बीच बदमाशो ने घटना का अंजाम दिया। खून से लथपथ युवक का शव बीच सड़क पर ही घण्टो पड़ा रहा, पटाखे और डीजे की आवाज के सामने गोली की आवाज दब गई। बाद में परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और विकास की लाश देखकर दंग रह गए। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना स्थल से पुलिस ने कारतूस के 12 खोखे बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है उसे बख्सा नही जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...