Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सहरसा : चरित्रहीन होने के आरोप में भाई ने की बहन की हत्या

- Sponsored -

सुभाष चन्द्र झा
कोशी टाइम्स @ सहरसा.

देशव्यापी लॉकडाउन में जहां लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। वहीं एक सगे भाई ने अपने नाबालिग बहन को चरित्रहीन होने के आरोप में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी । शहरके नरियार से सटे छोटका परसा गाँव में मंगलवार शाम सुशील कुमार ने 14 वर्षीय बहन फूल कुमारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने आरोपी सुशील को 24 घंटे के भीतर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।सदर थाना क्षेत्र के छोटका परसा गांव में एक सगे भाई ने अपने नाबालिग बहन को चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। सदर थाना में दिए अपने आवेदन में मृतक की माँ सारदा देवी पति रामदेव साह ने कहा है कि मंगलवार को अपराह्न 4.30 बजे उनकी छोटी लड़की फूल कुमारी अपने आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी बड़ा लड़का सुशील कुमार पिता रामदेव साह एकाएक हाथ में चाकू लिए मेरे आंगण में आया तथा मेरी लड़की फूल कुमारी को चाकू मारने लगा। उसी समय लड़की ने दम तोड़ दिया। जब तक मैं कुछ समझ पाती ,तब तक वह भाग चुका था।

हल्ला करने पर पड़ोस के लोगों के जमा होन पर लड़की को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरा लड़का सुशील हमलोगों से अलग रहता है और उसका खीना-पीना भी अलग है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया आॅनर किलिंग का मामला नजर आता है। आरोपी सुशील को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी का खुन लगा कपड़ा एवं चाकू भी जप्त कर लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह के साथ ए एस एच ओ द्रवेश कुमार, पुअनि गुड्‌डू कुमार, सअनि विरेन्द्र साह शामिल थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...