Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

सहरसा:एनडीए प्रत्याशी दिनेश चन्द्र यादव ने किया डीबी रोड में

- Sponsored -

**चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
सुभाष चन्द्र झा
कोसी टाइम्स@सहरसा
मधेपुरा लोकसभा उम्मीदवार बिहार सरकार मे लघु सिंचाई एवं आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव के ज़िला चुनाव कार्यालय डी बी रोड (खादी भंडार के समीप) विजय पौदार के कैम्पस मे खोला गया है जिसका उद्घाटन प्रत्याशी दिनेश चन्द्र यादव ने किया ।इस अवसर पर एनडीए के जिला संयोजक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्र देव मुखिया, लोजपा नेता प्रदीप पासवान सहित एनडीए के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रत्याशी दिनेश चन्द्र यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानते हुए नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आग्रह किया जिससे देश मे राष्ट्रवादी सरकार बन सके ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी दिवाकर सिंह ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डाॅ राम नरेश सिंह,लोकसभा प्रभारी मनोज कुमार सिंह, विधायक रत्नेश सादा,पूर्व विधायक गुंजेशवर साह,पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्तिक कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द मिश्र ,जदयू नेता अंजुम हुसैन,घनश्याम चौधरी,अक्षय झा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण साह, विजय वसंत,सिंडिकेट सदस्य प्रो० गौतम कुमार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धू,मनोज यादव,अमीर राम,सावित्री सिंह, जिला महामंत्री राम सुन्दर साहा,उपाध्यक्ष विजय वसंत,अनोज कुमार बब्बन,जदयू नेता सुरेश लाल,सुशील यादव,मोहीउददीन राईन,अभिषेक बर्धन,जिला मिडिया प्रभारी भाजपा शिव भूषण सिंह सहित एनडीए के घटक दल भाजपा,जदयू एवं लोजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...