Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

फुलौत में आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चौसा इकाई ने अपने प्रमुख त्यौहारों में मकर सक्रांति का त्यौहार पूरे धूमधाम से फुलौत ठाकुरवाड़ी में मनाया। सर्वप्रथम भारत माता, केशवराव बलिराम हेडगेवार व माधवराव सदाशिवराव गोलवल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वज की पूजा अर्चना कर किया गया। निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिल्ली शाखा के कार्यवाहक अखिलेश कुमार सिंह के अगुवाई में पारंपरिक खेल, योग व्यायाम कराया गया।

बौद्धिक सत्र में खण्ड बौद्धिक प्रमुख संजय कुमार सुमन ने मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर सक्रांति को सूर्य के उतरायण तथा बिखरे हुए तिल को जिस प्रकार मधुरता स्नेही रूपी गुड़ से बांधकर तिल से लड्डू बनाया जाता है उसी प्रकार हम सभी हिन्दुओं को संगठित होना चाहिए।मकर संक्रांति सामाजिक समरसता और भाई चारगी का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भी समाज जीवन में परिवर्तन लाने हेतु विभिन्न कार्य अपने स्थापना वर्ष से किए जा रहे हैं। हमारा विश्वास स्थाई परिवर्तन में है।क्रांतियों के चार चरण – विचार, योजना, संगठन एवं लक्ष्य होते हैं।संघ ‘‘हिन्दू राष्ट्र’’ के शास्वत विचार को लेकर चल रहा है।हमारा लक्ष्य राष्ट्र को परमवैभव पर ले जाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि समाज से छुआछूत और रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। यह पर्व अपने अंदर चेतना जगाने और भारत को पुन: परम वैभव बनाने का संकल्प लेने का है। विभिन्न जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। कहा कि जब तक हिन्दू समाज संगठित नहीं होगा, भारत माता के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराते रहेंगे।
दिल्ली शाखा के कार्यवाहक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि संघ का लक्ष्य प्रारंभ से ही तिल-तिल में बंटे हिन्दू समाज को एक करना रहा है।विभिन्न जातियों में बंटे समाज में समरसता स्थापित कर संगठित करने का कार्य संघ परिवार द्वारा किया जा रहा है।95 वर्ष में संघ ने हिन्दू समाज में आत्मविश्वास पैदा किया है।सत्ता परिवर्तन लक्ष्य न रखकर संघ ने समाज-संगठन एवं समाज-परिवर्तन को प्राथमिक स्थान दिया है।समाज परिवर्तन का कार्य लोगों को अपने घर परिवार से ही आरंभ करना होगा।

कार्यक्रम में दिल्ली शाखा के कार्यवाहक अखिलेश कुमार सिंह,बौद्धिक प्रमुख संजय कुमार सुमन,भाजपा के जिला मंत्री मनोज शर्मा,खंड सह कार्यवाह अंकुर अनंत, मंडल कार्यवाह धर्मेंद्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार महंत,बिट्टू कुमार,दिनेश सिंह,अशोक सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, लल्लन साह जगदेव मंडल सुधीर सिंह डॉ शंकर कुमार यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...