Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

25 सूत्री मांग को लेकर रालोसपा ने बिहारीगंज में निकाला मशाल जुलूस

- Sponsored -

बिहारीगंज संवाददाता

विज्ञापन

विज्ञापन

बिहारीगंज में रालोसपा कार्यकर्ताओं  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सह पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवाहन पर 25 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा सुधार सप्ताह 7 से 13 सितंबर तक शिक्षा सुधार बनाए, बटन दबाने का पहला आधार से जागरूक करने के लिए मशाल जुलूस निकाला वही जिला अध्यक्ष रवि शंकर मेहता उर्फ पिंटू मेहता ने कहा बिहार में शिक्षा सबसे खराब हालात में है। सुशासन बाबू ने बिहार में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया साइकिल,पोशाक बांटकर सिर्फ और सिर्फ वोट का सौदा किया है। गरीब परिवार के बच्चे खिचड़ी खा कर जी रहे हैं। शिक्षा के सभी मापदंडों पर हमारा बिहार लगातार गिरता गया है। कोई परीक्षा बिना पेपर लीक न्यायिक हस्तक्षेप और परीक्षा रद्द हो जाने की प्रक्रिया के बगैर पूरी होती ही नहीं है। सभी स्तर के शिक्षक निराश और नाराज हैं। छात्र बेहाल है। इसलिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी लगातार शिक्षा सुधार को सवाल बनाकर अपने 25 सूत्री सुझाव के साथ सड़क पर संघर्ष करती रही है।लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। हमने “शिक्षा सुधार संकल्प महारैली” शिक्षा सुधार मानव कतार” शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार” शिक्षा सुधार शिक्षक सत्कार” शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार “शिक्षा और बेरोजगार इसके लिए मानव कतार “शिक्षा सुधार वरना जीना बेकरार जैसे कार्यक्रमों द्वारा ना जाने कितनी बार सरकार का ध्यान आकृष्ट किया पटना की सड़क पर आंदोलन करते हुए। सरकार की पुलिस द्वारा जानलेवा हमला किया गया पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए। लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा इस बीच बिहार विधान सभा का चुनाव सामने है। पार्टी ने निर्णय लिया है। कि चुनाव में शिक्षा सुधार को एक मुख्य विषय बनाया जाए। इसलिए हम लोग “शिक्षा सुधार बटन दबाने का पहला आधार” अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बिहार के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है की ऐसी सरकार चुनिए जो शिक्षा सुधार एवं बढ़ते बेरोज़गारी में सुधार लावे। वहीं पार्टी के जिला महासचिव सुनील कुमार मेहता ने कहा है। कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार में 243 सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए सफल प्रयास करेगी सभी सीटों पर महागठबंधन का जीत होगा प्रदेश महासचिव मुख्य अतिथि मृत्युंजय कुमार मेहता ने कहा शिक्षा से संपूर्ण विकास संभव है शिक्षा के बिना विकास की कल्पना करना ही बेकार है।मौके पर अमन कुमार,डॉ आशीष मेहता,धीरेंद्र मेहता, अमित कुशवाहा, पवन भगत, श्याम कांत यादव, त्रिलोकी मेहता नवल किशोर मेहता, भीम मेहता ,प्रदीप कुमार बबलू शर्मा विपिन कुमार नीतीश कुमार आशुतोष कुमार रजक  समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...