Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राजद विधायक ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा

पूर्व मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग हैं परेशान, प्रशासन निष्क्रिय

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ गुरुवार को पूर्व मंत्री सह मधेपुरा के विधायक प्रो. चन्द्रशेखर यादव ने राजद के दर्जनों नेताओं के साथ चौसा प्रखंड के फुलौत, अजगैवा, मोरसंडा, सपनी आदि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण नाव से कर बाढ़ का जायजा लिया।इसके बाद वे स्थानीय बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बाढ़ की वस्तु स्थिति से अवगत हुए और बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर भोजन एवं व्यवस्था की जानकारी ली।

विधायक चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि चौसा प्रखंड क्षेत्र में कोसी के पानी कई गांवों में पहुंच गया है लोगों में भय का माहौल है। किसी प्रकार लोग दिन गुजार रहे हैं। प्लास्टिक उन परिवारों को इस विपदा में सहारा है। सरकारी स्तर पर बाढ़ से घिरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सहायता नहीं मिल पाया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे इससे पूर्व भी चौसा प्रखंड के बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलने आए थे। आज भी दर्जनों गांव का दौरा किया आश्चर्य और दु:ख हो रहा कि गरीबों को राहत नहीं दिया जा रहा है। जब वे मंत्री थे तो इससे कम पानी आया था लेकिन प्रभावित पंचायतों के गांव में सूखा राशन वितरण के साथ-साथ सभी गांव में कम्युनिटी किचन चलाया गया था। लेकिन इस बार 20 दिन से पानी है परंतु इस सुशासन बाबू के तरफ से राशन वितरण नहीं किया जा सका है। क्षेत्र में बाढ़ का भयावह स्थिति है। धान की फसल डूब गया है। लोग परेशान हैं। क्या खाएंगे, कैसे रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कहा सरकार से आग्रह करते हैं सिर्फ सुशासन का ढोल नहीं पीटें धरातल पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को अविलंब सूखा राशन मुहैया कराने के साथ-साथ आपदा के नियम के तहत सहायता मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग का नियम है कि तीन दिन जिस चूल्हे में पानी रहेगा उसे चौथे दिन भोजन कराना सरकार की जिम्मेवारी है। लेकिन यहां की स्थिति काफी खराब है। 20 दिन बाद भी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। मौके पर आलमनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने कहा कि सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कई सड़कें और कई गांव पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लेकिन पदाधिकारी अब तक लापरवाही बरत रहे हैं। राजद चुप बैठने वालों में से नहीं है।

मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव मार्शल,युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष फारूक अली, राजीव कुमार राजा,चन्दन कुमार यादव,मुरलीधर कुमार समेत दर्जनों राजद के नेता उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...