Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बुनियादी शिक्षा को लेकर चौसा बीआरसी में प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

- Sponsored -

चौसा,मधेपुरा/माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट पढ़े बिहार बढ़े बिहार के क्रियान्वयन के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र चौसा परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में जिला के तकनीकी टीम के द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान व निपुण बिहार मिशन के तहत सभी प्रारंभिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दीक्षा एप के माध्यम से माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र झा ने कहा कि हमारे स्कूल में पढ़ने वाले शत प्रतिशत बच्चे अक्षर ज्ञान और अंक ज्ञान को प्राप्त करें, यह आवश्यक है। शिक्षक और प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाने में और आगे बढ़ाने में मन से लगें। आपकी सफलता पर ही शिक्षा विभाग की सफलता है। आप यदि मन से बच्चों को पढ़ाने में लगेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेगे। उन्होंने कहा कि माइक्रो इम्प्रुमवमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से दीक्षा एप्प की सहायता बच्चों को शिक्षा देने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत स्कूलों में कोरोना काल से बच्चों की छूटी पढ़ाई की भरपाई के लिए 100 दिनों की रीडिंग कैंपेन चलाया जायेगा। 9 मई को शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने यू ट्यूब लाइव ऑनलाइन माध्यम से इसकी शुरुआत की। अब प्रोजेक्ट को चरणवद्ध तरीके से स्कूलों में लागू किया जाएगा। तकनीकी सहयोग के लिए प्रखंड स्तर पर 6 सदस्यीय तकनीकी टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी टीम के सभी सदस्यों के लिए स्कूलों को चिन्हित कर दिया गया है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अपने विद्यालय के चिन्हित तकनीकी टीम के सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।
प्रशिक्षक विजय कुमार एवं भालचन्द्र मंडल ने कहा कि इस कार्यक्रम से यह उम्मीद की जा सकती है कि प्रधानाध्यापकों की क्षमता का विस्तार होगा।शिक्षक शत प्रतिशत बच्चों को अक्षर ज्ञान और अंक ज्ञान देने में सक्षम होंगे।उन्होंने कहा कि 2 से 3 सप्ताह के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक दीक्षा ऐप पर परियोजना कार्य दिया गया है। जिसमें प्रोजेक्ट के तहत विद्यालयों में बच्चों के साथ गतिविधि करते हुए अपलोड करना है। इससे बच्चों में प्रवाह के साथ पठन करने, अर्थ के शब्दों को बोलने तथा संख्या कौशल का विकास होगा।
बैठक में विजय पासवान,शाबाना नाजनी,पुरुषोत्तम कुमार,भैरवानन्द योगी,मंजू कुमारी,शकुंतला कुमारी, संजय पासवान, अनिल कुमार,कुमार मुकुंद बिहारी, प्रेमलता कुमारी,रूपेश कुमार,मनोज कुमार,वकील चौधरी, सुनील कुमार, जवाहर चौधरी, बबलू कुमार, सुनील कुमार यादव,गौतम कुमार गुप्त, आशीष कुमार,दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, अरुण कुमार शर्मा,शंभू प्रसाद यादव,शाहबाज आलम फिरदौसी, किरण कुमारी, सीमा कुमारी, रत्नेश कुमार, आरती कुमारी, कर्नल आनंद समेत प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...