Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

परिवारिक पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा परिवारिक पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन संकल्प महिला संकुल स्तरीय संघ में किया गया।जीविका कर्मियों ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय पोषण मिशन से संबंधित लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा इसका मुख्य उद्देश्य है कि पोषण के प्रति समाज में व्यापक जन जागरूकता लाना। इसी उद्देश्य के तहत जीविका परिवार चौसा के द्वारा संकल्प महिला संकुल स्तरीय संघ घोषई में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर परिचर्चा तथा पोषण साधन सेवकों के द्वारा पारिवारिक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र की गर्भवती व धात्री महिलाएं शामिल हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शनी में मौसम के अनुसार लगाई जाने वाली सब्जियों को अपने घर के पोषण वाटिका में लगाने के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी जीविका दीदियों को खुद का टीकाकरण के करवाने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का भी सलाह दी गई जिससे की आने वाले तीसरी लहर से जंग लड़ने मे सहायक होगी। मौके पर सीएलएफ इंचार्ज एवं सामुदायिक समन्वयक अर्चना कुमारी, प्रीति कुमारी, सुशील कुमार, एचएनएस एमआरपी सारिका कुमारी, सीएफ संजू कुमारी,अनुजा कुमारी, नितु देवी, शिखा नीलम, मधु देवी, कविता देवी, नूतन देवी, मीरा देवी, रानी मनीषा, संगीता कुमारी, स्वीटी देवी, आशा देवी आदि मौजूद थी.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...