Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ चौसा फुलौत मुख्य मार्ग के चंदा यादव टोला के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।मृतक फुलौत निवासी 30 वर्षीय रिंकू कुमार बताया जाता है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है।पुलिस ने शव को बरामद कर अन्त्य परीक्षण के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को चौसा प्रखंड के फुलौत पुर्वी पंचायत वार्ड संख्या 3 निवासी कुलो साह के पुत्र रिंकू कुमार अपने मोटरसाइकिल से चौसा की ओर से चलकर अपने घर फुलौत जा रहे थे।इसी बीच चंदा यादव टोला के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही फ़ॉर वीलर गाड़ी मोटरसाइकिल को जोड़दार धक्का मारकर निकलते बना।धक्का लगते ही मोटरसाइकिल चालक रिंकू कुमार बीच सड़क पर जा गिरे जहाँ उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जाता है की रिंकू कुमार फुलौत बाजार में फल का दुकान करते थे।मृतक तीन भाई,एक बहन थे।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है।मृतक की पत्नी विमल देवी का रोते रोते हाल बुरा है।वहीं पास में बैठा उनके तीन पुत्र क्रमशःसात वर्षीय शिवम कुमार,पांच वर्षीय मिठ्ठू कुमार,तीन वर्षीय बिपिन कुमार बेसुध पड़ा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही फुलौत ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंच कर शव को पुलिसिया कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।फुलौत ओपी में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...