Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

लापता आठ साल के बच्चे का गड्‌ढे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

- Sponsored -

त्रिवेणीगंज, संवाददाता/ थाना क्षेत्र से सटे स्थित डपरखा पंचायत के वार्ड नंबर एक में रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक आठ वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। मृत बच्चे की पहचान स्थानीय निवासी अशोक सरदार के आठ वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिजनों ने बताया के शनिवार की शाम पांच बजे घर के बगल में यह खेल रहा था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो इसकी खोजबीन शुरू की गई। रात तक बच्चे की कुछ आता – पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घर के बगल किसी ने पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव देखा। शव की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। डपरखा सरपंच राजेश कुमार भगत के अनुसार बच्चे की लापता होने की सूचना स्थानीय थाना को सुबह ही दी गई थी। परिजनों ने बच्चे के हत्या की आशंका जताई हैं।

लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी एंगल पर जांच कर रहीं हैं।वही इकलौते बेटे को खो चुके परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। माँ रधिया देवी का रो- रोकर बुरा हाल हैं। माँ के करुण चीत्कार को सुन कर सभी के आंखे नम हो रहे थे, परिजनों के द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा था। वही थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने रविवार की सुबह आवेदन दिया था , पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...