Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

यू-डायस प्रपत्र जमा करने को लेकर चौसा बीआरसी में बैठक

उदाकिशुनगंज अनुमंडल का 21 मई को स्थापना दिवस को लेकर चौसा प्रखंड के सभी विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

- Sponsored -

चौसा,मधेपुरा/चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र चौसा में आज मंगलवार को यू-डाइस 2021-22 को लेकर सभी नामित शिक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


बैठक में प्रखंड साधन सेवी राजीव कुमार ने यू-डायस को लेकर जानकारी दिया।उन्होंने बैठक में मौजूद सभी प्रधानाध्यापकों से कहा कि छात्र एवं शिक्षक आंकड़ा प्रपत्र अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अंदर भरकर बीआरसी में जमा कर दें। विदित हो कि यू-डायस अर्थात शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली के तहत6 स्कूलों की 11 अंकों की कोटिंग किए जाने का प्रावधान सरकार ने बनाया है।जिससे स्कूल की पहचान संकुल स्तर पर विकास प्रखंड व जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होती है। इसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदानित मदरसा एवं अन्य सभी प्रकार के विद्यालय आते हैं। इन्हें यह कोड लेना जरूरी होता है। इस कोड का उपयोग छात्रवृत्ति पोर्टल, आरटीई पोर्टल के अलावे स्थानांतरण प्रमाण पत्र, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, पाठशालाओं एवं विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए सरकार के द्वारा किया जाता है। तय सीमा के अंदर जमा नहीं होने पर सारी जवाबदेही स्कूल के प्रधान की होगी।
प्रखंड साधन सेवी राजीव कुमार ने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल का 21 मई को स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस को लेकर चौसा प्रखंड के सभी विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।सभी विद्यालय के प्रधान 21 मई को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर फोटो उपलब्ध कराएंगे।
मौके पर मनोज कुमार परवे, गौतम कुमार गुप्त, केशव कुमार,वकील चौधरी, सुनील कुमार, वसंत कुमार,सच्ची कुमारी, बबलू रजक, कृष्ण गोपाल पासवान, चांदनी कुमारी, कविता भारती, रामचंद्र चौधरी, आरती कुमारी, शंभू कुमार यादव, सीमा कुमारी, शाहबाज अहमद फिरदौसी, विभु ज्योति, किरण कुमारी,सुनीता कुमारी, कल्याणी कुमारी, अरुण कुमार, सुधीर प्रसाद यादव, कुमारी मीनू, पिंटू कुमार राम,मंजू कुमारी, विजय पासवान,पुरुषोत्तम कुमार, सुभाष पासवान, संजय कुमार पासवान, शकुंतला कुमारी, भैरवानंद योगी, अजय कुमार, कुमार मुकुंद बिहारी, अनिल कुमार,मनोज कुमार साह, रूपेश कुमार,शबाना नाजनी, कल्पना कुमारी, किरण कुमारी,विद्यानंद पासवान,अरुण कुमार पासवान, नजीर हुसैन समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...