Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट डा.शशिधर मेहता “बेस्ट सोशल साइंटिस्ट अवार्ड 2022 ” से हुए सम्मानित

डा.मेहता सम्प्रति दिल्ली विश्वविद्यालय के वल्लभ भाई पटेल चैस्ट इंस्टीट्यूट ,दिल्ली में कार्यरत हैं

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो
ग्रेब्स ऐडुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ,चैन्नई और तमिलनाडु बौद्धिक संपदा एवं संकाय एसोसिएशन ,चैन्नई के द्वारा
आयोजित ” अच्छे अकादमिक अनुसंधान अभ्यास के राष्ट्रीय सम्मेलन – 2022″ के अवसर पर चिकित्सा प्रयोगशाला विज्ञान अभ्यास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं प्रशंसनीय कार्य करने के लिए मधेपुरा जिले के चौसा निवासी सह प्रसिद्ध मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट डा.शशिधर मेहता को उनकी विशेष उपलब्धि एवं सतत् कार्य हेतु चैन्नई के प्रतिष्ठित ग्रेब्स ट्रस्ट पुरस्कार “बेस्ट सोशल साइंटिस्ट अवार्ड – 2022 ” से नम्मा वेडु बसन्ता भवन, चैन्नई के सभागार में दिनांक 24 अप्रैल 2022 को सम्मानित किया गया ।डा.मेहता सम्प्रति दिल्ली विश्वविद्यालय के वल्लभ भाई पटेल चैस्ट इंस्टीट्यूट ,दिल्ली में कार्यरत हैं।इसके पूर्व श्री मेहता को जूनियर साइंटिस्ट पुरस्कार-2013 एवं 2015 ,डा.आम्बेडकर फैलोशिप राष्ट्रीय पुरस्कार, बेस्ट रिसर्चर अवार्ड , पृथ्वी मित्र अवार्ड, समाज गौरव सम्मान, बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड, बिहार गौरव सम्मान, भारत गौरव पुरस्कार ,राष्ट्रीय मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड ,तिलका माँझी राष्ट्रीय सम्मान , नेशनल मीडिया नेटवर्क अवार्ड , कोरोना वारियर्स सम्मान ,डा.आम्बेडकर नेशनल डिग्निटी अवार्ड, ग्रेस इंडिया बेस्ट नेशनल मीडिया अवार्ड ,छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड , बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड , बेस्ट मीडिया अवार्ड , राष्ट्रीय कोरोना नायक सम्मान, डा.बी.आर.आम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार , नारायण सामाजिक पुरस्कार ,दानवीर कर्ण फेलोशिप अंग अवार्ड ,ऐशियन सोशल वर्कर अवार्ड , अंगरत्न सम्मान ,आदि मिल चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

डा.मेहता लगातार 25 वर्षों से सरकारी अस्पताल में जैव- चिकित्सा प्रयोगशाला विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं मेडिकल लेबोरेटरी साइंस को भारत सरकार द्वारा मान्यता दिलाने हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं..। डा.शशिधर मेहता जैव-चिकित्सा प्रयोगशाला वैज्ञानिक संघ(भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इनके कई अनुसंधान पत्र/ शोध पत्र भी राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।डा.मेहता अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थान /एशोसिएशन के आजीवन एवं मानद सदस्य हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...