Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा की बेटी शिवानी को मिला वीमेन ऑफ सब्सटांस अवार्ड

- Sponsored -

मधेपुरा की बेटी सोशल एक्टिविस्ट शिवानी सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए वीमेन ऑफ सब्सटांस अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है।

 

मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड की गम्हरिया निवासी सह भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहूगढ़ मधेपुरा में मैथिली के प्राध्यापक डॉ. किशोर कुमार सिंह और सविता सिंह की बेटी शिवानी सिंह को वीरांगना ग्रुप द्वारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में विमेन ऑफ सब्सटांस सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फिल्म स्टार गोविंदा ने शिवानी सिंह को सम्मानित किया। शिवानी सिंह को इससे पहले मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार सीजन 5 में ब्रांड एंबेसडर का खिताब मिल चुका है।

 

पूर्णिया जिले में स्कूल की प्रधान शिक्षिका शिवानी सिंह खासकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर लोगों को जागरूक कर रही है।

कानपुर में सिने स्टार गोविंदा के हाथों सम्मानित होने के बाद वह अपने पैतृक घर गम्हरिया और चंदा टाॅकिज रोड स्थित अपने आवास पर पहुंच बड़ों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व को समझाना आवश्यक है। महिलाओं के शिक्षित होने से समाज का हर बच्चा शिक्षित होकर देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

शिवानी ने कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के बीच शिक्षा का अलख जगाना आवश्यक है। शिवानी सिंह को मिले सम्मान से उनके परिजनों और प्रशंसकों में खुशी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि शिवानी ने कम उम्र में ही अपनी सकारात्मक सोच और कार्यों के बल पर आम लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

 

आवास पर चलाती हैं नि:शुल्क क्लास :

एक तरफ जहां शिवानी घर की जिम्मेदारियां निभाती हैं, वहीं दूसरी ओर समय पर अपने स्कूल का काम भी पूरी निष्ठा के साथ करती हैं। इसके अलावे अनन्या फाउंडेशन के बैनर तले अनपढ़ महिलाओं को साक्षर करने के उद्देश्य से अपने आवास पर नि:शुल्क क्लास भी चला रही हैं। स्कूल शुरू होने से पहले और स्कूल की छुट्‌टी के बाद का समय वे छात्र-छात्राओं की माताओं के बीच गुजारती है।

 

इनके द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों न सिर्फ इन्हें पहचान मिली है, बल्कि समाज में एक खासा पकड़ भी है। इनके मिसेज ग्लाेबल बनने पूरे बिहार के लोग इन्हें जानने लगे हैं। शिवानी की सामाजिक कार्यों में गहरी आस्था को देखते हुए इनकी शादी के बाद इनके पति राहुल सिंह और ससुराल वाले भी खुलकर इन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

 

ससुराल वालों के सपोर्ट के कारण वह खुलकर जनसेवा की भावना से सामाजिक कार्यों में निरंतर समय दे रही है। वे कहती हैं कि समाजसेवा से उन्हें आत्मसंतुष्टि ही नहीं सुकून भी मिलता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...