Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा:चौसा में मक्के की फसल पर बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा

चौसा-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि लगभग 7:00 बजे घोषई पंचायत वार्ड नंबर 03 निवासी फुल कुमार ठाकुर के18 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार एवं लड्डू मिस्त्री 25 वर्षीय के पुत्र सुमित कुमार स्प्लेंडर बाइक से चौसा आ रहे थे। इसी दौरान बाबा बासुकीनाथ ढाबा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हैं वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक चालक मक्के पर चला गया। मक्के की फसल पर गाड़ी आते ही फिसल गई। जिस कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर मोहम्मद हसनैन ने बताया कि दोनों युवक को सर में काफी चोटें आई है। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...