Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा: “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती

वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर की चर्चा

- Sponsored -

कुमार साजन@कोसी टाइम्स,चौसा(मधेपुरा)

विज्ञापन

विज्ञापन

सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने आज जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल चौसा में एक समारोह का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ के रूप में मनाई।सर्व प्रथम विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उनको नमन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा कर उनके बताए गए मार्गों पर चल कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
संघ के अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र का कल्याण कर सकती है। स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है।अत: युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी अच्छे विचार को लेकर हम निरंतर चिंतन करें तो लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। विपरीत परिस्थिति में विचलित नहीं होना, स्वामी के जीवन से सीखना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। विषम परिस्थिति में भी भारत को परम वैभव के शिखर पर हमें कैसे ले जाना है यह हमें स्वामी विवेकानंद जी से सीखना चाहिए।


संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण के कर्णधार और राष्ट्र की शक्ति है। देश के सभी युवाओं को भी इस काम में लगना चाहिए।विवेकानंद ने भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। साथ ही भारत में रहकर समाज के बुराई के खिलाफ उन्होंने लड़ा। वे एक आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे।आज के युवाओं को भी उनके विचारों पर चलना चाहिए।
जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक आशीष कुमार ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद की शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं में चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर चौधरी,कुमार साजन ने स्वामी के जीवन परिचय तथा उनके दार्शनिक दृष्टिकोण पर अपना विचार विस्तार पूर्वक रखा तथा उनके विचारों का वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर चर्चा की।
शिक्षक अमीम आलम,भालचंद्र मंडल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से ना भारत का नाम रोशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया। उनके विचार राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश देता है। मौके पर दीपक कुमार,अमित कुमार, निंबोध कुमार पासवान, प्रवीण कुमार,पिंकू कुमारी,रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी,आदित्य सुमन,खगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...