Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा : सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए चौसा के संजय कुमार सुमन को”आनरेरी डॉक्टरेट” की दी गई उपाधि

स्वीडन की संस्था यूनाइटेड नोबल्स रेस्क्यू सर्विसेस ने दिया है सम्मान

- Sponsored -

✍कुमार साजन@चौसा,मधेपुरा 
पर्यावरण एवं सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट काम करने वाले सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के सचिव सह युवा साहित्यकार संजय कुमार सुमन को स्वीडन की संस्था यूनाइटेड नोबल्स रेस्क्यू सर्विसेस ने“आनरेरी डॉक्टरेट” की उपाधि प्रदान की है।श्रीसुमन को मिले इस सम्मान से चौसा ही नही वरन मधेपुरा जिले का नाम गौरव हुआ है।कई लोगों ने इस सम्मान पर श्रीसुमन को बधाई दे रहे हैं।
सम्मान मिलने से चौसा के लोगों में खुशी देखी जा रही है। श्रीसुमन को अब तक दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान व अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
श्रीसुमन ने कहा कि यूनाइटेड नोबल्स रेस्क्यू सर्विसेस स्वीडन के डायरेक्टर जनरल अनागव्ह इकेचुकवू ऑगस्टिन ने मुझे “आनरेरी डॉक्टरेट” की उपाधि प्रदान की। अब तक दस देशों से आनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मालूम हो कि युवा साहित्यकार संजय कुमार सुमन बिहार के मधेपुरा जिला स्थित चौसा निवासी रामोतार आनंद एवं मंजूलता भारती के द्वितीय पुत्र हैं। श्री सुमन ने वर्ष 1992 से लगातार विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी लेखनी के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके है।आर्यावर्त,पंजाब केसरी,कादम्बिनी,दैनिक जागरण,दैनिक सन्मार्ग,रांची एक्सप्रेस,दिल्ली प्रेस पत्रिका समूह के सरस सलिल,मुक्ता,सुमन सौरभ आदि में अपनी लेखनी के माध्यम से पहचान बना चुके हैं।कई देशों की संस्था ने इन्हें बतौर राजदूत भी बनाया है।
प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्त विदुरजी,अध्यक्ष याहिया सिद्दिकी,मनोज शर्मा,शेफाली कुमारी, प्रेरणा कुमारी, जवाहर चौधरी,आरिफ आलम,नवनीत कुमार,बाबा विषय राउत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश प्रसाद साह,प्रो मनोज कुमार यादव,प्रो कौशल कुमार यादव,संकुल समन्वयक विजय कुमार,प्रमेंद्र कुमार,मनजीत प्रकाश, निरंजन कुमार नीरज,शिक्षक विजय पासवान,पुरुषोत्तम कुमार,जयप्रकाश मंडल, फैयाज आलम,शमशाद नदाफ,चौसा पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल,धीरेंद्र दरवे, चौसा पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी,अमीम आलम,अनिल मुनका,बजरंग अग्रवाल,पंचायत समिति दिनेश शर्मा, पूर्व उप प्रमुख विनोद सिंह आदि शामिल हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...