Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा : बिहारीगंज में अपहरण के तीन दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग,आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

हत्या की आशंका

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@बिहारीगंज,मधेपुरा 

विज्ञापन

विज्ञापन

बिहारीगंज थाना क्षेत्र गमैल पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी पप्पू कुमार उम्र 17 वर्ष पिता प्रकाश मंडल 23 मार्च की देर रात्रि से लापता है।मामले को लेकर बिहारीगंज थाना में पप्पू के दादाजी सिताबि मंडल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले में शिकायतकर्ता ने कहा है कि बगल में भगत कार्यक्रम हो रहा था। जिसे देखने उसका पोता गया था। रात्रि के करीब 11:00 बजे से लापता हो गया। आसपास खोजबीन की गई तो कहीं नहीं मिला। पास के मकई खेत में जाकर देखा गया तो कई मकई टूटा हुआ था।जिससे आशंका हुई थी उसके पुत्र का अपहरण कर कहीं हत्या तो नहीं कर दी गई है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और जल्द कार्रवाई की बात भी कही लेकिन कोई कार्यवाही नहीं कि गई। घटना के 3 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहे।इससे आक्रोशित परिजन, ने सड़क जाम कर अपहृत युवक के बरामदगी की मांग की। उदाकिशुनगंज बिहारीगंज मुख्य मार्ग मक्करी के समीप सड़क जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पाकर बिहारीगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार स्थल पर पहुँचकर कर आक्रोशित लोगों को काफी समझा बुझाकर जाम हटवाया।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार अपने दल बल के साथ आस -पास के खेत खलियान में अपहृत युवक पप्पू कुमार की छानबीन शुरू की। परिजन के बताए गए। जगहों पर भी पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।अपहृत बच्चे पप्पू कुमार के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।पप्पू की माँ रोते हुए बोल रही थी कि उसका कोई दोस्त नहीं है।वह मोबाइल भी नहीं रखता है।कोई नशा भी नहीं करता है।बहुत सीधा साधा है।बच्चे को कौन उठाकर चला गया।यह कहकर उसकी माँ बेहोस हो जाती है।पप्पू दो भाई,एक बहन है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...