Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा:चौसा में चोरी छिपे अवैध हथियार बना रहे थे लोग, छापा पड़ा तो खुला ये राज

हथियार एवं हथियार बनाने के समान के साथ निर्माता को चौसा पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा
चौसा पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस के साथ अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है जबकि अनिल सिंह के निशानदेही पर भटगामा में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार समेत निर्माता को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है।इसके पीछे किसी बड़ी साजिश बताया जा रहा है।दोनों गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बताया जाता कि बीते शुक्रवार को राजकीय उच्च पथ 58 पर भटगामा-लौआलगान के बीच में अवस्थित बजरंग बली स्थान के पास नवगछिया के एक फल व्यवसाई से एक लाख 15 हजार 5 सौ रुपये हथियार का भय दिखा कर दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा लूट लिया गया था।मामला को चौसा थाना में दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी।थाना अध्यक्ष रविश रंजन के नेतृत्व में चौसा पुलिस ने एक छापामारी दस्ताटीम को गठन किया।जिसमें एएसआई उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, कमांडो रवि कुमार, मयंक कुमार, सूरज कुमार, महिला कांस्टेबल रीता मौर्या, भाग्य श्री, ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार को शामिल कर अनुसंधान के क्रम में जब लौवालगान पश्चिमी पंचायत के अभिरामपुर निवासी अनिल सिंह के घर छापामारी की तो रंगे हाथ एक देशी पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस,तलवार, टेंगारी,एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।गिरफ्तार अनिल सिंह के बताए निशानदेही पर चौसा पुलिस सक्रियता दिखाते हुए अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा निवासी पशुपति सिंह के घर छापामारी की गई तो उनके घर से हथियार बनाने वाले उपकरण कुल्हारी, हथौरि,आरी चिमटा, दबिया, छैनी, बासुला समेत अन्य समाग्रि बरामद किया गया।चौसा पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।चौसा पुलिस ने इस मामले को चौसा थाना कांड संख्या 46/21 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।
मालूम हो कि इसके पूर्व भी चौसा में कई जगह हथियार बनाने का खेल चलता रहा है।चौसा पुलिस ने इसका उद्भेदन कर भारी मात्रा में हथियार एवं हथियार बनाने के समान के साथ निर्माता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर पैना में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए।पुलिस टीम ने मौके से 22 छोटे-बड़े औजार के अलावा एक देसी पिस्टल, एक कट्टा और एक अर्धनिर्मित देसी पिस्टल बरामद की थी।
इसके साथ ही दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो हथियार तस्कर मौके से फरार हो गए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...