Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा: “मैं हूँ उदाकिशुनगंज” पुस्तक प्रकाशन को लेकर किया गया बैठक

सांस्कृतिक,ऐतिहासिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वैचारिक क्रांति लाने का काम करेगी यह पुस्तक :- सहायक अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी

- Sponsored -

कार्यालय प्रतिनिधि@कोसी टाइम्स,मधेपुरा

जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कोंग्रेश के चर्चित नेता स्व भोला मिश्र के आवास परिसर में पुर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव की अध्यक्षता में “मैं हूँ उदाकिशुनगंज”नामक पुस्तक प्रकाशन को लेकर रविवार को एक समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।जिसमें मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक विनोद आजाद एवं बसंत कुमार झा ने बताया कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल का इतिहास काफी समृद्ध रहा है।पुरातत्व अवशेष की ऐतिहासिक महत्व से यह क्षेत्र परिपूर्ण रहा है।महाभारत काल से लेकर अकबर के शासन कार्य एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का यह क्षेत्र साक्षी रहा है।उन्होनें कहा कि “मैं हूं उदाकिशुनगंज” पुस्तक के माध्यम से इस क्षेत्र के इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित करवाना है एवं इस क्षेत्र के ऐतिहासिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जनचेतना जागृत करने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन(बिहार)के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सिकंदर प्रसाद सुमन को “मैं हूं उदाकिशुनगंज”परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया।तत्पश्चात उपस्थित सभी पत्रकारों को डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया किया गया। विनोद आजाद द्वारा लिखित “लोक गाथा विशु बाबा विशु राउत चरवाहा धाम पचरासी” एवं सुबोध कुमार पासवान द्वारा लिखित “सोलह साठी” काव्य संकलन नामक पुस्तक अपर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी को सप्रेम भेंट किया गया।इस अवसर पर डॉ सिकंदर प्रसाद सुमन ने कहा कि इस प्रकार की मुहिम की जरूरत इस अनुमंडल को थी।इस क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयास से उदाकिशुनगंज को अनुमंडल का दर्जा मिला है।लेकिन आज भी इस अनुमंडल की गिनती पिछड़े एवं अविकसित क्षेत्र में होता है।उन्होंने इस मुहिम से जन-जन को जोड़ने पर बल दिए।

बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उदाकिशुनगंज के अपर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि यह मुहिम उदाकिशुनगंज के सांस्कृतिक,ऐतिहासिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वैचारिक क्रांति लाने का काम करेगी।कार्यक्रम के संयोजक विनोद आजाद एवं बसंत कुमार झा ने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन जून माह में किए जाने का निर्णय लिया गया है।जिसके समीक्षा के लिए फरवरी माह के प्रत्येक रविवार को प्रत्येक प्रखंड में एक बैठक आयोजित कर सभी विषयों पर समीक्षा की जाएगी।बैठक समाप्ति से पुर्व कांग्रेस नेता प्रोफेसर प्रकाश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में नेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन,प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी शास्त्री,कोसी प्रमंडल के प्रमंडलीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,सुनील अमृतांशु,पत्रकार रमन कुमार रत्न,अभिषेक आचार्य,शहंशाह कैफ,नौशाद आलम,सुबोध पासवान,कुंदन घोषईवाला एवं जदयू नेत्री अन्नू देवी,हलधर कांत मिश्रा,किरण झा,स्थानीय मुखिया संजीव कुमार झा,प्रीतम कुमार,उदय कांत मिश्रा,विजय पासवान,शशिकांत झा,जवाहर झा,श्याम झा एवं विकास मिश्रा के अलावा कई बुद्धिजीवी मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...