Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा:खाड़ा में किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित

किसानों को दी गई कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजना पशुपालन, मत्स्य ,एवं तकनीकी से संबंधित जानकारी

- Sponsored -

रजनीकांत ठाकुर@उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण “आत्मा” मधेपुरा के सौजन्य से किसान चौपाल कार्यक्रम उदाकिशुनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाड़ा स्थित अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजना पशुपालन, मत्स्य ,एवं तकनीकी से संबंधित जानकारी किसानों को दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखण्ड कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि फसल के उन्नत उत्पादन को लेकर किसान चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें किसानों को खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों एवं तकनीकी की जानकारी दी जाती है। इसके लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी और विशेषज्ञ बुलाए गए हैं।कार्यक्रम में किसानों को खेती में रोपनी, निकौनी और कटनी के तरीके बताए गये। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक सह प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी मनोज कुमार ,कृषि समन्वयक अर्पणा कुमारी, किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक पंचायती राज सरकार के वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच समेत स्थानीय सीपीआई किसान नेता उमाकान्त सिंह, अबधेश सिंह, कैलाश मेहता, रिन्टु झा, सुनील मेहता, शिवपूजन साह, नित्यानंद मालाकार, सोनू सिंह व अन्य उपस्थित थे।

रजनीकांत ठाकुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...