Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा:घोषई में डूबने से युवक की मौत,मृतक के घर छाया मातमी सन्नाटा

👉🏻बरसात का जमा पानी होने के कारण भरे गड्ढे में पैर फिसलने से हुई मौत

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा,मधेपुरा

विज्ञापन

विज्ञापन

चौसा थाना क्षेत्र मे डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद स्वजनों मे कोहराम मच गया। घटना के संदर्भ मे बताया की मृतक घोषई पंचायत के वॉर्ड 08 निवासी सऊदी यादव के 18 वर्षीय पुत्र अनिश कुमार अन्य दिनों के तरह आज 9 जुलाई शुक्रवार को भी मवेशी को धोने के लिए घर के पीछे बहियार गया हुआ था इसी दौरान ईट भट्ठा के पास बरसात का जमा पानी होने के कारण भरे गड्ढे में पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी ग्रामीणों के बीच जंगल में आग की तरह फैल गयी। लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पडा और शव को गड्ढे से निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसआई सुरेश कुमार पासवान, एएसआई प्रदीप कुमार, ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। घटना के बाद मृतक की माता मनोहरा देवी पिता सऊदी यादव एवं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के घर मातमी सन्नता पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घोषई मुखिया सुनील यादव, समाज सेवी पप्पू शर्मा आदि ने मृतक के घर पहुँच कर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रितों को आपदा विभाग से लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...