Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा:सहोड़ा टोला सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, दूसरा रेफर

सेहरा सजने से पूर्व उठ गयी अर्थी, परिजनों में मचा कोहराम

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा,मधेपुरा

चौसा -भटगामा मुख्य मार्ग पर देर शाम में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने एक व्यक्ति को
रौंदा।इलाज के दौरान अस्पताल में एक की मौत।जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि चौसा – भटगामा मुख्य मार्ग पर सहोरा टोला के समीप घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल चौसा पश्चिमी पंचायत वॉर्ड-10 निवासी स्वर्गीय समोली शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सिन्टू कुमार एवं लौवालगान पूर्वी वॉर्ड -01 निवासी प्रमोद राम के पुत्र शिवजी कुमार एवं नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा मे भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिन्टू कुमार और शिवजी कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक के द्वारा रेफर किये जाने के बाद दोनो घायलों को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज दौरान सिन्टू की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक सिन्टू सड़क किनारे खड़ा होकर लोगों से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान चौसा की ओर से आ रहे उजला कलर की अपाची बाइक (BR-43N-2666) ने जोरदार धक्का मार दिया।जिस कारण सिन्टू कुमार के साथ साथ बाइक सवार शिवजी और नीरज भी गंभीर रूप घायल हो गया। और चौसा निवासी सिंटू कुमार की मौत मायागंज अस्पताल में हो गई।

सेहरा सजने से पूर्व उठ गयी अर्थी, परिजनों में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मृतक सिन्टू की 21जून को पुरैनी बजार में शादी होने वाली थी। परिजनों ने बिलखते हुए बताया की सिन्टू की शादी की तैयारी जोरों पर चल रहा था। और परिजनों मे काफी खुशी थी लेकिन ईश्वर को यह खुशी मंजूर नही हुई और सिन्टू को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि सिन्टू की शादी पुरैनी मे तय हुई थी और 21 जून को सेहरा सजने ही वाला था की इससे पूर्व सड़क दुर्घटना मे सिन्टू को अर्थी पर मौत का नींद सुला दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

टेंट वाले को कहने जा रहे थे उधर से मिली दुर्घटना की खबर

मृतक के भाई गुरुदेव शर्मा ने बताया की सिन्टू अपने शादी मे टेंट के लिए टेंट वाले के पास जा रहा था। टेंट का खबर तो नही लेकिन सड़क दुर्घटना मे शिकार हो जाने का खबर लोगों से मिला की सिन्टू गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है।

क्या कहते है थाना अध्यक्ष

इस बाबत थाना अध्यक्ष रविश रंजन ने बताया की घटना के संदर्भ में किसी प्रकार की पुलिस को नहीं है।जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...