Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

नीरज सिंह हत्याकांड के अभियुक्त नन्दन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

- Sponsored -

कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला वार्ड नम्बर चार में हुए नीरज कुमार सिंह हत्याकांड के अभियुक्त नन्दन सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।बताया गया कि कुमारखंड पुलिस पुर्णियां के केहाट थाना पुलिस के सहयोग से केहाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार को देर शाम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित नन्दन सिंह को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।नीरज कुमार सिंह हत्याकांड में कुमारखंड थाना में दर्ज थाना कांड संख्या-87/2021 मृतक नीरज कुमार सिंह के भाई व सूचक रणधीर कुमार सिंह ने पूर्व के दुश्मनी,धमकी एवं मतांतर के कारण हत्या करने की आशंका व्यक्त किया था । प्राथमिकी में सूचक रणधीर कुमार सिंह ने कहा था कि 17 मार्च को रात के 9 बजे मेरा भाई नीरज कुमार सिंह बहियार में मकई का पटवन कर रहे मजदूर का खाना लेकर गए थे।जो रात्री में घर नहीं लौट सके। इंतजार करने के बाद परिवार के लोग सो गए। सुबह होने पर मेरा छोटा भाई संजीव सिंह पटवन हो रहे खेत देखने गए। सुबह तकरीबन साढे छह बजे पटवन कर रहे मजदूर सुलटेन पासवान ने हल्ला किया कि नीरज को गोली लगी हुई है और मृत पडा हुआ है।जिसके बाद काफी लोग जुट गए और अपने भाई नीरज को गोली से हत्या कर मृत पाने से व्याकुल हो गया।

मृतक नीरज कुमार सिंह हत्याकांड के अनुसंधान और पर्यवेक्षण ( सुपरविजन) के दौरान पुलिस ने 5 अप्रासंगिक अभियुक्त क्रमशः नन्दन सिंह, धीरेन्द्र यादव, सुमन कुमार, पिंटू सिंह और इनके पुत्र पुष्कर कुमार को अभियुक्त बनाया।थानाध्यक्ष रुदल कुमार ने बताया कि नन्दन सिंह को केहाट पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।शेष बचे 4 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छिपने की संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई जल्द ही शुरु किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...