Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा :अरसंडी में आयोजित अष्टजाम में उमड़ी भीड़

- Sponsored -

✍️कुमार साजन @चौसा,मधेपुरा 

विज्ञापन

विज्ञापन

चौसा प्रखंड मुख्यालय के घोषई पंचायत अंतर्गत अरसंडी में संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वैदिक मंत्रोच्च्चार के साथ हनुमान मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा का पूजन विधि आरंभ किया गया। यजमान के रूप में घोषई पंचायत के मुखिया सुनील यादव,उनकी धर्मपत्नी लीना देवी एवं रविंदर यादव,धर्मपत्नी कुन्दनी देवी ने पूजा का संकल्प लिया। उन्होंने हनुमान की पूजा अर्चना की और गांव व समाज के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा वैदिक पाठकों एवं मंत्रोच्चारण से पंडित प्रमोद प्रियदर्शी,कुमारकांत झा ने कराया। मुखिया सुनील यादव ने कहा कि अरसंडी में हनुमान मंदिर का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्ति में हो गया है। लंबे समय से लोग मंदिर निर्माण की मांग कर रहे थे।उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पर यज्ञ शांति, सुख व समृद्धि लाती है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के आशीर्वचन से निश्चित रूप से क्षेत्र का कल्याण होगा। उन्होंने राम के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने युवाओं को अच्छे संगत में रहने का आह्वान किया। ताकि समाज में समरसता कायम रहे।
पंडित प्रमोद प्रियदर्शी एवं कुमारकांत झा ने बताया कि हनुमानजी की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया गया है।श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित कर गांव में शांति और खुशहाली की कामना की।प्राण प्रतिष्ठा के बाद 72 घण्टे का अष्टजाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कृष्ण राधा की प्रेम कहानी की प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति भाव का माहौल हो गया। महावीरी झंडा से गांव की सजावट, वैदिक मंत्रोच्चार, शंख घंट की आवाज और जय जयकार से अरसंडी में अध्यात्म की गंगा प्रवाहित हो रही थी। मौके पर बूचकुन दास जी महाराज, महेश कुमार मुरारी,अरविंद दास,अशोक यादव,अरुण यादव, मंटू यादव,गोपाल दास,उप सरपंच उपेंद्र यादव, रजनीश शर्मा, मनोज शर्मा, जदयू नेता गोपाल यादव,जवाहर शर्मा,मंटू यादव,अमोल यादव,रूपेश यादव,पंकज यादव,संजय शर्मा, राजेश शर्मा, मिथिलेश यादव,सिंटू यादव,महेंद्र यादव,रविन्द्र यादव,सुलोचना देवी,प्रीति कुमारी, डोलो कुमारी, मुस्कान कुमारी,समेत सैकड़ो महिला व पुरुष उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...