Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर चौसा में की गयी प्रखंड स्तरीय बैठक

श्री राम मंदिर निर्माण अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान-अभियान के प्रखंड प्रमुख सुबोध कुमार सुमन

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर एक अति आवश्यक बैठक प्रगति पब्लिक स्कूल चौसा परिसर में अरजपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह प्रखंड अभियान प्रमुख सुबोध कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
भाजपा के जिला अध्यक्ष बिपिन कुमार ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि चार लाख गाँव व 11 करोड़ परिवार तक मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह हेतु पहुंचना है। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक प्रत्येक गाव में पांच-पांच लोगों की कमेटी काम करेगी जो घर- घर जाकर निधि संग्रह करेगी। इसमें 10 रुपया, 100 रुपये व 2000 तक का सहयोग लेना है। इससे ऊपर का सहयोग देने वाले चेक के माध्यम से सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


अभियान के प्रखंड प्रमुख सुबोध कुमार सुमन ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान होगा। इसमें प्रत्येक भारतवासी इस अभियान का हिस्सा हो। राम हम सबके आराध्य देवता हैं व भारतवर्ष के गौरव पुरुष हैं। उन्होंने कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान में श्रद्धापूर्वक सभी को भाग लेना है। आरएसएस के खण्ड कार्यवाह गोपाल साह ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा और गांव तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।  भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने कहा कि यह हिन्दू समाज के लिए गौरव की बात होगी कि हर घर का सहयोग भव्य श्रीराम मंदिर में लगेगा। यह सपना 500 सालों के बाद पूरा हो रहा है। हिन्दू समाज इस कार्य के लिए बेहद इच्छुक है। उन्हें लग रहा है कि अब उनके आराध्य देव का प्रतिष्ठा उनके जन्मभूमि मंदिर में हो रहा है।मंदिर निर्माण के लिए जन सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भारत दानवीरों का देश है।मंदिर निर्माण में हम सब का सहयोग होना चाहिए।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह दिलीप कुमार, राणा प्रताप सिंह,धीरज कुमार मेहता, गोपाल साह, उपेन्द्र भगत,उप मुखिया अमित कुमार ठाकुर,मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद यादव, संजय कुमार सुधांशु, सुभाष चंद्र यादव, मुकेश कुमार जायसवाल, अमित कुमार,डॉक्टर दिनेश कुमार, धनपति ऋषिदेव, रमेश कुमार मंडल, पंकज कुमार, प्रलाद शर्मा, जितेंद्र सिंह, मुकेश मंडल, राजेश कुमार राजा, वरुण मंडल,पंचायत समिति मुकेश कुमार, अमर ज्योति, राजेश रंजन, चंद्रशेखर सिंह, बैजनाथ साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...