Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा:भाजपा का चौसा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न,प्रशिक्षण में भाजपा के अतीत,वर्तमान,भविष्य पर की गई चर्चा

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान के साथ किया गया

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा
भारतीय जनता पार्टी का चौसा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया । प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मंडल प्रभारी सह अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष मंटू कुमार यादव,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उदघाटन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान के साथ किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा के इतिहास एवं विकास पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक सह जिला उपाध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने भाजपा का इतिहास, विकास और उपलब्धियों के साथ ही सैद्धान्तिक अधिष्ठान, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, चुनावों की रणनीति, केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने बताया कि भाजपा समय-समय पर अपने नए और पुराने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक नीतियों और संगठन के अनुशासन का ज्ञान कराने के लिए, प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाती है. इसी कड़ी में भाजपा के आवाहन पर मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, सुबोध कुमार सुमन, बैजनाथ साह, राम नारायण यादव,अरजपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया सरिता सुमन, सुबोध सिंह ,यदुनंदन प्रसाद यादव,प्रोफेसर सुरेश प्रसाद साह,प्रोफेसर विजय गुप्ता,शंकर जयसवाल,पंकज कुमार,चंद्रशेखर सिंह,राणा प्रताप सिंह,राजकुमार अग्रवाल, चंदन सिंह,जीवन ज्योति,विजय ठाकुरसमेत दर्जनों भाजपा के कार्यकताओं ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...