Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा:महर्षि मेंही उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए काउंसलिंग सेंटर का जायजा लेने पहुंचे बीडीओ, दिए दिशा-निर्देश

- Sponsored -

कुमारखंड,मधेपुरा/प्रखंड में पंचायत शिक्षक काउंसलिंग आगामी 12 मई को होना है। जिसको लेकर कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं काउंसलिंग सेंटर बनाया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, थाना अध्यक्ष सियावर मंडल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गुनानंद सिंह, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अहमद रजा खान ने संयुक्त रुप से स्थल का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए। सोमवार को 18 पंचायत का शिक्षक काउंसलिंग होना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया सेंटर पर अलग-अलग पंचायत के लिए अलग-अलग 18 कमरे निर्धारित किया गया है। जिसमें अभ्यार्थियों का काउंसिलिंग होना है। एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। सेंटर पर शौचालय,पेयजल, बिजली की व्यवस्था का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद कर्मी को कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार थाना अध्यक्ष सियावर मंडल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गुणानंद सिंह प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अहमद रजा खान, शिक्षक संजीव कुमार मोजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...