Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा : राष्ट्रीय लोक अदालत में 8519 मामलों का किया गया निष्पादन

- Sponsored -

मधेपुरा/ शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमेश चन्द मालवीय ने कहा कि लोक अदालतों से न्यायालय पर बढ़े मुकदमों का बोझ जहां कम होगा वहीं पीड़ितों को बिना वकील का न्याय मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि लम्बे समय के बाद दूसरी बार लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय लोक अदालत के माध्यम से मिलना संभव हो सका है।

निरिक्षण करते जिला जज रमेश चन्द्र मालवीय

उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में करीब 8519 मामलों का सुलह किया गया। लाेक अदालत के दौरान उन्हांेने जगह-जगह घुमकर पीड़ितों की समस्याओं की जानकारी ली तथा उसके सुलह का निर्देश दिया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 11637 में से 8519 मामले का निपटारा किया गया। इस दौरान तीन करोड़ 34 लाख, 37 हजार 235 रुपए का सेट्लमेंट किया गया। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार बैंकों से जुड़े 3043 मामलों में से 379 का निष्पादन किया गया तथा 20510160 रुपए की रिकॉवरी की गयी।

विज्ञापन

विज्ञापन

वन विभाग, बीएसएनएल, 107, 144, सर्टिफिकेट केस के 7614 मामलों में से सबों का निपटारा कर दिया गया। इससे 10469075 रुपए की रिकॉवरी की गयी। 8 मजदूर संबंधी विवादों में से एक का निपटारा कर एक हजार रुपए का सेट्लमेंट किया गया। बिजली से जुड़े 104 में से 63 मामलों का निपटारा करते हुए 207000 की रिकॉवरी की गयी। इस दौरान आपराधिक मुकदमंे से संबंधित 764 में से 444 मामलों का निपटारा किया गया।

लोगों के सुविधा के लिए लगाया गया था हेल्प डेस्क : राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हेल्प डेस्क काउंटर लगाया गया था जहाँ आने वाले लोगों को हर जरुरी सलाह दी जाती थी. जानकारी के आभाव में भटक रहे लोगों को उनके सही काउंटर तक भेजने में और हर जरुरी सलाह के लिए हेल्प डेस्क के लोग काफी सक्रीय दिखे.

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...