Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

भगवान श्री राम के मंदिर के लिए हुए भूमि-पूजन ऐतिहासिक-कैप्टन जय शंकर झा

इस मंगल घड़ी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और समस्त श्री राम भक्तों का अभिनंदन करता हूं।

- Sponsored -

कोसी टाइम्स ब्यूरो@पटना

आज अयोध्या में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा भगवान श्री राम के मंदिर के लिए हुए भूमि-पूजन को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जय शंकर झा ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। आज भारत वर्ष के करोड़ों लोगों की वर्षों की तपस्या सफल हो गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक, अद्वितीय, कल्याणकारी और शुभ दिन पर मैं अत्यंत भावुक और आनंदित हूं। वर्षों से प्रतीक्षित स्वप्न आज साकार हो रहा है। भगवान श्रीराम के भक्तों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं। इस मंगल घड़ी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और समस्त श्री राम भक्तों का अभिनंदन करता हूं। मंदिर निमार्ण के मंगल संकल्प के पूर्ण होने की देश को बधाई। उन्होंने कहा कि तकरीबन 500 साल, 76 युद्धों, लाखों लोगों के बलिदान और लगभग 25 पीढ़ियों की प्रतीक्षा आज फलीभूत हो गयी है। भगवान राम का यह मंदिर सिर्फ मंदिर नहीं है बल्कि रामकथा का एक नया अध्याय है। यह मंदिर नये भारत का उद्घोष है जो पूरे विश्व में भारत की शक्ति और भक्ति की पताका लहराने वाला है।

कैप्टन झा ने कहा कि भगवान राम का यह मंदिर न केवल संपूर्ण भारत बल्कि एशिया के सभी देशों के करोड़ों लोगों की अनवरत तपस्या का परिचायक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा किसी धर्म से जुड़ी हुई नहीं है बल्कि वह हर जन गण के मन में बसते हैं। आज उनके जन्मस्थान पर बनने वाले इस मंदिर के भूमि-पूजन से भारत भूमि एक बार फिर से धन्य हो गयी है।भारत के हजारों साल के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षर से लिखा जाएगा। ये भारतीय संस्कृति, परंपरा और धर्म की शक्ति के पुर्नउत्थान का प्रतीक है। भारत के करोड़ों जनमानस के हृदय में ये क्षण हमेशा के लिए चित्रित हो गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...