Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कोशी पीड़ित विकास प्राधिकार को खोजवाने की KNM ने की शुरू की मुहिम

कोशी नव निर्माण मंच ने मुख्यमंत्री, कोशी के मंत्रियों ,विधायकों व विपक्षी दलों को लिखा पत्र

- Sponsored -

सुपौल/ कोशी तटबन्ध के बीच के लोग बाढ़ व कटाव की त्रासदी झेल रहे है ऐसे में उनके कल्याणार्थ बने कोशी पीड़ित विकास प्राधिकार ही गायब है उसे खोजकर पुनः सक्रीय व प्रभावी बनाने के साथ पीड़ित के लोगों को हक़ दिलाने के लिए कोशी नव निर्माण मंच ने मुख्यमंत्री सहित जिले के मंत्रियों व विधायकों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उक्त जानकारी सन्गठन के परिषदीय अध्यक्ष संदीप व जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कोशी की बाढ़ की पीड़ा झेलने के दर्द की बातों को उठाते हुए इन लोगों केलिए बनें कोशी पीड़ित विकास प्राधिकार के गायब होने की बात लिखी है साथ ही उसे पुनः सक्रीय कर प्रभावी बनाने का मुद्दा उठाया गया उस पत्र को प्रतिलिपि राज्य के मुख्य सचिव व कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव को भी भेजी गयी है. वही कोशी के मंत्रियों जैसे बिजेन्द्र प्रसाद यादव, नीरज कुमार सिंह बबलू, शीला मंडल को पत्र भेजकर गायब प्राधिकर को खोजवाने में मदद करने या उसके लिए मानसून सत्र में सवाल उठाने की बात भी कही है। साथ ही निर्मली, पिपरा, महिषी के विधायकों को पत्र भेजकर सदन में सवाल उठाने का निवेदन किया है।

मंच ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , कांग्रेस के विधान सभा के नेता, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम को भी पत्र लिखकर यह मुद्दा विधान सभा के मानसून सत्र में उठाने का आग्रह किया है। मंच के संथापक महेन्द्र यादव ने कहा है कि इतने प्रयास के बाद भी कोशी पीड़ित विकास प्राधिकार को सरकार व विपक्षी विधायक नही खोजवा पाते है तो मानसून सत्र के बाद मंच उस मुद्दे पर पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगा साथ ही कोशी वासियों को संगठित कर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...