Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कैमूर : किसान का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया ह;त्या का आरोप

मृतक दद्दन सिंह के गले में फंदे के निशान पाए गए

- Sponsored -

कैमूर से दाऊजी केशरी की रिपोर्ट /कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचारी गांव के बधार में एक किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक किसान की पहचान कोचारी गांव के 50 वर्षीय दद्दन सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कोचारी गांव के दद्दन सिंह देर रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। अहले सुबह खेतों में जा रहे किसानों ने बधार में पड़ा शव को देख शोर मचाने लगे जिससे काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दद्दन सिंह के गले में फंदे के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है, क्योंकि मृतक दद्दन सिंह निम्न कोटि का किसान थें जो किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करते थें।मृतक के बेटे नीरज कुमार ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...