Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कैमूर पुलिस ने 30 लाख की शराब पर बुलडोजर चलाकर किया नष्ट

- Sponsored -

कैमूर से संत दुबे की रिपोर्ट/ कैमूर पुलिस ने शराब पर बुलडोजर चलवाकर माफियाओं को कड़ा संदेश दे डाला। गुरुवार को कैमूर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में हुई। जहां शराब के विन्ष्टिकरण का गोदाम अवस्थित है। यहां शराब पर बुलडोजर चलवाने के लिए मोहनिया के प्रभारी एसडीएम रमेद्र कुमार एवं डीएसपी रघुनाथ सिंह मुस्तैद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर मुस्तैद अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करी के धंधे में जुटे लोगो को समाज का एक तबका ठीक ऐसे ही पैरों तले कुचल रहा है फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। जिसका परिणाम यह है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7998 लीटर जप्त शराब पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।हम आपको यहां यह बता देना आवश्यक समझेंगे कि मोहनिया मुख्यालय में विनष्ट किये गए इस शराब की मार्केट वैल्यू 30 लाख रुपए अनुमानित किया गया है।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद बताते हैं कि कई बार बरामद किए गए शराब को नष्ट किया जाता है लेकिन यूपी की सीमा से जुड़े कैमूर को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी पुलिस अपने मुस्तैदी में कोई कोर कसर नहीं उठा रही है।  किसी भी कीमत पर तस्कर माफिया व धंधेबाज नही बख्शे जाएंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...